सावधान! दिल्ली में आ सकती है बाढ़, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया ढाई लाख क्यूसेक पानी

दिल्ली में अगले 14 घंटों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली में अगले 14 घंटों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है.

author-image
Ravindra Singh
New Update
सावधान! दिल्ली में आ सकती है बाढ़, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया ढाई लाख क्यूसेक पानी

देश के आधे राज्य भारी बारिश के चलते बाढ़ से परेशान हैं. वहीं दिल्ली और एनसीआर में भी इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. रविवार को हरियाणा के यमुनानगर हथनीकुंड बैराज से 2 लाख 57 हज़ार क्यूसिक पानी छोड़ा गया है, जिसकी वजह से दिल्ली में अगले 14 घंटों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. आपको बता दें कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात के चलते यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

Advertisment

प्रशासन ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली में अलर्ट जारी किया है. एरीगेशन सेक्शन ने दिल्ली में हाई फल्ड घोषित कर दिल्ली सिंचाई विभाग को सूचित कर दिया है. दिल्ली में अगले 14 घंटे के बाद यमुना का पानी बढ़ता जाएगा. जिसके चलते दिल्ली में यमुना के आसपास के निचले इलाक़े पानी की चपेट में आ सकते है. आपको बता दें कि दिल्ली के निचले इलाकों में अभी यमुना का जलस्तर 203 मीटर है, जो खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे है.

पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है और यमुना नगर में तो यमुना खतरे के निशान से उपर बह रही है. यहां यमुना नदी का जलस्तर 2 लाख 55 हज़ार क्यूसिक पर पहुंचा गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे में हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अनुमान है.

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट, यमुना में बढ़ा जलस्तर
  • हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी
  • पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते यमुना में बढ़ा जलस्तर

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

Delhi flood alert Increasing Water Level Yamuna Hathini Kund Bairaj Haryana Flood
Advertisment