logo-image

सैलानियों के लिए बंद किया गया लाल किला

सैलानियों के लिए बंद किया गया लाल किला

Updated on: 13 Jul 2023, 09:35 PM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच लाल किला को शुक्रवार तक जनता और आम आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने गुरुवार को एक नोटिस में कहा़, ...दिल्‍ली का लाल किला भारी मानसून और वर्षा के कारण 13 जुलाई को दोपहर बाद से 14 जुलाई 2023 तक जनता और आम आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।

दिल्‍ली में बनी बाढ़ की स्थिति के कारण यमुना का पानी शहर के कई निचले इलाकों में घुस गया है। गुरुवार को ऐतिहासिक लाल किले के पिछले हिस्से तक भी पानी पहुंच गया।

यमुना नदी का जलस्तर आज शाम तक सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 208.6 मीटर को पार कर गया। इसका पिछला रिकॉर्ड 6 सितंबर 1978 को 207.49 मीटर का रहा था।

राष्ट्रीय राजधानी के कई निचले इलाकों में बाढ़ के बाद हजारों लोगों को वहां से हटाया गया है। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण दिल्ली की कई सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं।

बचाव और निकासी कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की कम से कम 12 टीमों को भी दिल्ली में तैनात किया गया है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.