/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/15/99-delhicold.jpg)
फोटो: ANI
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया रहा और शीतलहर ने गलन बढ़ा दी है। वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है।
कोहरे की वजह से दिल्ली में 25 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं 12 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है और 2 का समय बदला गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। शुक्रवार को दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। गुरुवार को यह 700 मीटर थी। आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्रता 94 फीसदी दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में कांग्रेस का सफाया, गुजरात में फिर BJP सरकार: एग्जिट पोल
#Delhi: 25 trains delayed, two rescheduled and 12 cancelled due to #fog, low visibility in the national capital (Morning visuals from #Rajpath area) pic.twitter.com/0prJtOWS4H
— ANI (@ANI) December 15, 2017
वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
People take refuge at night shelters in #Delhi as cold wave intensifies in the region, light fire to warm themselves. pic.twitter.com/z0ETbrMwcL
— ANI (@ANI) December 15, 2017
शीतलहर के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली में गुरुवार की रात लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। वहीं सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।
(IANS इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें: सर्दियों में घर में यूं बनाए रखें गर्माहट, अपनाएं ये TIPS
Source : News Nation Bureau