दिल्ली कांग्रेस ने सभी पेट्रोल पम्पों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
दिल्ली कांग्रेस ने सभी पेट्रोल पम्पों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
नई दिल्ली:
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली के सभी पेट्रोल पम्पों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें पेट्रोलियम उपभोक्ताओं से उनकी पीड़ा के बारे में जानकारी भी ली। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, भाजपा की केन्द्र सरकार की शह पर बेलगाम तेल कम्पनियों द्वारा पिछले दो महीनों में 36 बार पेट्रोल-डीजल की दरों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है जिसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने यह अभियान चलाया है।दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने चांदनी चौक पेट्रोल पम्प और जनपथ पेट्रोल पम्प पर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और पेट्रोल भरवाने आए लोगों से बातचीत करते हुए पूछा कि 100 रुपये के पार पेट्रोल खरीद कर आप पर कितना आर्थिक बोझ बढ़ा है?
इसके अलावा उन्होंने बताया कि, देश के 200 से ज्यादा शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है।
उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से प्रश्न किया कि, लगातार बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों को कम करने के लिए केजरीवाल ने क्या कदम उठाये हैं ?
प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि, जब केजरीवाल तेल का खेल जानते हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बाद महंगाई तुरंत बढ़ती है तो वे केन्द्र सरकार को तेल कम्पनियों पर पेट्रोलियम पदार्थों की दरों को नियंत्रित करने की सलाह क्यों नहीं देते।
पेट्रोल पम्पों पर उपभोक्ताओं से मंहगे तेल के कारण आर्थिक समस्याओं पर फार्म भरवाकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय