बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के खिलाफ कसा शिकंजा, सीबीआई ने दर्ज किए तीन केस

बुधवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। हालांकि वीरेन्द्र देव का कोई पता नहीं चल पाया है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के खिलाफ कसा शिकंजा, सीबीआई ने दर्ज किए तीन केस

बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित (फाइल फोटो)

रेप के आरोप के बाद फरार चल रहे दिल्ली स्थित आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी के संचालक बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित पर शिकंजा कसता जा रहा है।

Advertisment

बुधवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। हालांकि वीरेन्द्र देव का कोई पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली के रोहिणी स्थित बाबा वीरेन्द्र के आश्रम से दिसंबर महीने में कई लड़कियों को छुड़ाया गया था, जिसे कई दिनों से अवैध कारागार में कैद कर रखा गया था।

दिल्ली पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर बलात्कार का केस दर्ज किया था। पीड़िता ने कहा था कि बाबा वीरेन्द्र ने साल 2000 में उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया था।

युवती ने यह भी आरोप लगाया था कि आश्रम में रहने वाली लगभग तमाम लड़कियों के साथ रेप हो चुका है। आश्रम में पुरुष भी रहते हैं लेकिन किसी को भी अकेले में एक दूसरे से बात नही करने दिया जाता है।

जानकारी के अनुसार, मामले की खुलासे के बाद पुलिस ने आश्रमों पर छापेमारी के बाद करीब 50 नाबालिग और करीब 200 महिलाओं को छुड़ा चुकी है।

इसके बाद पुलिस ने बाबा के पूरे देश के कई राज्यों में स्थित आश्रमों पर छापेमारी की थी।

और पढ़ें: अरविंद ने कहा था कि आपको मारेंगे लेकिन शहीद नहीं होने देंगे- कुमार विश्वास

Source : News Nation Bureau

baba virendra dev baba virendra dev dixit delhi cbi Rape cases
      
Advertisment