अरविंद केजरीवाल ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा कांग्रेस को सिर्फ 9 फीसदी वोट मिलेंगे

केजरीवाल ने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
अरविंद केजरीवाल ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा कांग्रेस को सिर्फ 9 फीसदी वोट मिलेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच होगा और कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट ही मिलेंगे। उन्होंने हिंदी में ट्वीट कर कहा, 'आप और बीजेपी में सीधी टक्कर। कांग्रेस को मात्र नौ प्रतिशत वोट।'

Advertisment

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।

उन्होंने कहा, 'लोग सोचते हैं, केवल आप दिल्ली वालों के हक के लिए लड़ती है। बीजेपी/कांग्रेस के सांसद कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते और अगर सातों सांसद आप के होते तो सीलिंग नहीं होती और मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।'

और पढ़ेंः संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक देश में समानांतर सरकार नहीं चला सकते

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा जमया था।

Source : IANS

Lok Sabha arvind kejriwal delhi
      
Advertisment