New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/03/10/60-47-murder_5.jpg)
सांकेतिक चित्र
दिल्ली के छतरपुर इलाके में शुक्रवार शाम को दो नाइजीरियन ग्रुप आपस में भिड़ गए। इस झड़प में एक शख्स की मौत हो गई। झड़प के बाद एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisment
झगड़े के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। इससे पहले भी कई बार नाईजीरियन नागरिक आपस में भिड़ चुके हैं।
पिछले साल अक्टूबर में भी एक घटना देखने को मिली थी जिसमें दिल्ली के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में दो नाइजीरियाई गुट आपस में भिड़ गए थे। घटना की फूटेज सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau