नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 49 लोगों की मौत, हजारों बेघर

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अबतक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल के कई जिलों में भारी बारिश के बाद हजारों परिवार बेघर हो गए हैं।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 49 लोगों की मौत, हजारों बेघर

नेपाल में बाढ़ से 49 लोगों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अबतक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल के कई जिलों में भारी बारिश के बाद हजारों परिवार बेघर हो गए हैं।

Advertisment

नेपाल के गृह मंत्रालय के मुताबिक भारी बारिश की वजह से 13 लोग गंभीर तौर पर घायल हुए हैं जबकि 17 लोग लापता हैं। मंत्रालय की नई रिपोर्ट के मुताबिक 21 जिले बुरी तरह भारी बारिश और भूस्खलन की चपेट में हैं।

नेपाली अखबार हिमालियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पांचथर में एक, सिंधुली में चार, झपा और बैंके में एक, मोरंग में पांच, सुनसरी में आठ, सरलाही और सुर्खेत में 3-3 लोगों की मौत हुई है।राउतहट, बैंक, बर्दिया और डांग इलाके बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

35 हजार 843 घर बाढ़ और भूस्खलन की वजह से बर्बाद हो चुके हैं जबकि 1000 घरों को भी आशंकि तौर पर नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की वजह से 397 मवेशियों की भी जान गई है।

HIGHLIGHTS

  • नेपाल में बाढ़ से 49 लोगों की मौत
  • 35 हजार से ज्यादा घर बाढ़ से तबाह

Source : News Nation Bureau

Death toll in Nepal floods nepal flood
      
Advertisment