क्या आपको भी किसी को छूते ही लगता है करंट? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
पहली पत्नी से पूछकर की थी दोबारा शादी, अब दूसरी वाइफ से भी टूटा रिश्ता, 58 साल की उम्र में अकेला हो गया ये एक्टर
शतक पर शतक, शतक पर शतक, 19 साल बाद टीम इंडिया ने बनाया वो रिकॉर्ड, जिसे फैंस के लिए जानना है जरूरी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ने क्यों बनवाया 468 नंबर का टैटू? इसके पीछे छुपा है गहरा राज
ईशा फाउंडेशन ने 10,000 से अधिक रक्षा कर्मियों को कराए नि:शुल्क योग सत्र
पंत ने भी ठोका शतक, भारत लंच तक 454/7
पानी के मुद्दे पर गंदी राजनीति कर रही पंजाब सरकार : राजीव बरार
महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली में मनाया गया योग दिवस, दिया स्‍वस्‍थ रहने का संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : दक्षिण भारत में योग उत्साह, नेताओं और नागरिकों ने लिया हिस्सा

फ्रेंच लड़ाकू विमान राफेल भारतीय आसमान में भरेगा उड़ान, जल्द ही होगा डील पर हस्ताक्षर

फ्रांस और भारत के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान की डील लगभग पूरी हो चुकी है। आखिरी दौर की बातचीत के लिए फ्रांसिसी कंपनी डसाल्ट के अधिकारी राजधानी दिल्ली में पहुंचे हुए हैं।

फ्रांस और भारत के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान की डील लगभग पूरी हो चुकी है। आखिरी दौर की बातचीत के लिए फ्रांसिसी कंपनी डसाल्ट के अधिकारी राजधानी दिल्ली में पहुंचे हुए हैं।

author-image
abhiranjan kumar
New Update
फ्रेंच लड़ाकू विमान राफेल भारतीय आसमान में भरेगा उड़ान, जल्द ही होगा डील पर हस्ताक्षर

फाइल फोटो

भारत और  फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान की डील लगभग पूरी हो चुकी है। आखिरी दौर की बातचीत के लिए फ्रांसिसी कंपनी डसाल्ट के अधिकारी राजधानी दिल्ली में पहुंचे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसी महीने तक डील को पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisment

सूत्रों की माने तो इस लड़ाकू जहाजों की कीमत, सर्विस और ऑफसेट्स को लेकर कई समझौतों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ऐसे में अब दोनों देशों के बीच समझौते की बारीकियों को तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।

और पढ़ेंः- अपनी शर्तों पर राफेल विमान खरीदेगा भारत, जानें- कैसे पूरा हुआ डील

गौरतलब है कि पिछले ही महीने रक्षा मंत्रालय ने 36 राफेल लड़ाकू जहाजों की खरीद के लिए फ्रांसिसी कंपनी के साथ बातचीत कर रही कमेटी की रिपोर्ट को रक्षा मंत्रालय ने मंजूर किया था। जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने इस सौदे से जुड़ी फाइल को पीएमओ को भेज दिया था।

माना जा रहा है कि 36 राफेल जहाजों के लिए करीब 7.89 बिलियन यूरो की कीमित तय की गई है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो साल 2019 में राफेल विमान भारतीय आसमान में उड़ान भरने लगेगा।

Source : News Nation Bureau

Rafale Fighter Jets
      
Advertisment