मृत रूसी महिला का 2019 में यौन उत्पीड़न किया गया था : वकील
मृत रूसी महिला का 2019 में यौन उत्पीड़न किया गया था : वकील
पणजी:
एक 24 वर्षीय रूसी महिला एलेक्जेंड्रा जावी ने 19 अगस्त को उत्तरी गोवा के एक गांव में किराए के घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार उसे पहले भी प्रताड़ित किया जा चुका है। चेन्नई में 2019 में एक फोटोग्राफर ने उसे सेक्सुअल फेवर के लिए प्रताड़ित किया था। मुंबई में रूसी वाणिज्य दूतावास के एक वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी।गोवा के वकील विक्रम वर्मा ने यह भी कहा कि जावी के शव के साथ-साथ 34 वर्षीय एकातेरिना टिटोवा का पोस्टमॉर्टम रूस की कांसुलर अधिकारी की उपस्थिति में किया जाएगा। रूसी महिला टिटोवा भी अपने किराए के घर में मृत पाई गई थी।
उन्होंने कहा, 24 वर्षीय एलेक्जेंड्रा के बारे में, हमें जानकारी मिली है कि उसे 2019 में यौन संबंधों के लिए ब्लैकमेल किया गया था और प्रारंभिक जांच के बाद, चेन्नई पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी। लेकिन यह प्रारंभिक जानकारी है और हमें उम्मीद है कि गोवा पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी।
प्राथमिकी 2019 में चेन्नई में दर्ज की गई थी, जब जावी ने एक फोटोग्राफर पर यौन संबंधों के लिए उसे परेशान करने का आरोप लगाया था।
जावी और टिटोवा के शव 19 और 20 अक्टूबर को सिओलिम में उनके किराए के अपार्टमेंट से बरामद किए गए थे।
उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना के अनुसार, प्रथम ²ष्टया मौत का कारण फांसी बताया गया था और दूसरे मामले में एक 34 वर्षीय रूसी पासपोर्ट धारक महिला अपने बेडरूम में मृत पाई गई थी। दोनों ही मामलों में हम कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं, यानी हमने दूतावास को सूचित कर दिया है वे एक प्रतिनिधि नियुक्त करें और इस बीच पूछताछ की कार्यवाही जारी है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें