फ्लैट में मिला धनबाद कोर्ट की सहायक लोक अभियोजक का शव

फ्लैट में मिला धनबाद कोर्ट की सहायक लोक अभियोजक का शव

फ्लैट में मिला धनबाद कोर्ट की सहायक लोक अभियोजक का शव

author-image
IANS
New Update
dead bodyphotohttppixabaycom

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

धनबाद जिला न्यायालय की सहायक लोक अभियोजक अर्निमा बबीता मिंज का शव शनिवार को उनके आवास में मिला। वह धनबाद में मनोरम नगर स्थित ममता कृष्णा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अकेले रहती थीं। उनकी मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

बताया गया कि वह झारखंड अभियोजन सेवा 2010 बैच की एपीपी थीं। हर दिन की तरह वह 29 अक्टूबर तक न्यायालय गयी थीं। 30 अक्टूबर को जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं और उनके फोन पर कोई जवाब नहीं मिला तो कुछ लोग उनके आवास पर पता करने पहुंचे। वह फ्लैट में पड़ी मिलीं। उन्हें एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनबाद कोर्ट के वरीय अधिकारियों को दी।

धनबाद सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनके घर के लोग रांची में रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी गयी है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment