बिहार: पिता की करतूत से परेशान महिला ने बेटी को मार कर की आत्महत्या
बिहार: पिता की करतूत से परेशान महिला ने बेटी को मार कर की आत्महत्या
गया:
बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने घर से एक महिला और उसकी छह महीने की बेटी का शव बरामद किया है। महिला का शव फंदे से लटका था, जबकि छह महीने की बच्ची का शव बिछावन पर पड़ा था। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर लक्खीबाग के एक घर से एक महिला और उसकी 6 महीने की बेटी की शव बरामद किया गया है।
इधर, मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसका ससुर ही उसकी पत्नी यानी अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। इसे लेकर पत्नी ने एक सप्ताह पहले पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिता की जबरदस्ती से तंग आकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि पत्नी ने पहले बच्ची की गला दबा कर हत्या की और फिर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इधर, पुलिस उपाधीक्षक घूरन मंडल ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मंडल ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी।
उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य