मप्र : छतरपुर में करंट लगने से 6 की मौत
मप्र : छतरपुर में करंट लगने से 6 की मौत
छतरपुर/भोपाल:
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।बिजावर थाना क्षेत्र के महुआ झाला गांव में एक परिवार पानी के टैंक की सफाई कर रहा था, इसी दौरान पानी में करंट फैला और सभी इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे को लेकर बताया गया है कि परिवार का एक सदस्य टंकी की सफाई कर रहा था, तभी करंट फैला, वह चिल्लाया तो उसे बचाने परिवार के अन्य सदस्य आए और एक एक कर सभी उस करंट का शिकार बन गए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, छतरपुर के थाना बिजावर, महुआ झाला गांव में अहिरवार समुदाय के छह लोगों की करंट लगने से निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
इसी तरह भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ी है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां