फेसबुक डेटा लीक: कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के पूर्व CEO के ऑफिस में कांग्रेस का पोस्टर

कैम्ब्रिज एनालिटिका के निलंबित सीईओ अलेक्जेंडर निक्स के लंदन ऑफिस पर कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिह्न 'हाथ' का फोटो टंगा दिख रहा है।

कैम्ब्रिज एनालिटिका के निलंबित सीईओ अलेक्जेंडर निक्स के लंदन ऑफिस पर कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिह्न 'हाथ' का फोटो टंगा दिख रहा है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
फेसबुक डेटा लीक: कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के पूर्व CEO के ऑफिस में कांग्रेस का पोस्टर

फेसबुक डेटा लीक मामले में कांग्रेस जहां कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ अपने संबंधों को खारिज कर रही है तो दूसरी तरफ पार्टी और कंपनी से जुड़े कुछ नए खुलासे हो रहे हैं।

Advertisment

इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें कैम्ब्रिज एनालिटिका के निलंबित सीईओ अलेक्जेंडर निक्स के लंदन ऑफिस पर कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिह्न 'हाथ' का फोटो टंगा दिख रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तंज किया। स्मृति ने ट्वीट कर कहा, 'क्या बात है राहुल गांधी, कांग्रेस का हाथ, कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ।'

इसे भी पढ़ेंः विसलब्लोअर का दावा, कैंब्रिज एनालिटिका-SCL ने भारत में किया काम, जेडीयू भी थी क्लाइंट

जेमी बार्लेट नाम के एक विदेश पत्रकार ने ट्रंप के चुनावी कैंपेन में टेक्नॉलजी के रोल पर डॉक्यूमेंटरी का निर्माण कर रहे थे। इसके लिए जब वह निक्स के ऑफिस में इंटरव्यू के लिए पहुंचे तभी दीवारों पर कांग्रेस का चुनाव चिह्न टंगा हुआ था।

हालांकि अभी तक कांग्रेस कैम्ब्रिज एनालिटिका से अपने रिश्ते की बात नकार रही है। अब वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ हमला तेज कर दिया है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

HIGHLIGHTS

  • कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के ऑफिस में कांग्रेस पार्टी का पोस्टर
  • स्मृति ने कहा, कांग्रेस का हाथ, कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ

Source : News Nation Bureau

congress rahul gandhi smriti irani Facebook Cambridge Analytica nix london
Advertisment