रक्षाबंधन पर मुस्लिम महिलाओं के राखी बांधने पर नाराज देवबंद ने जारी किया फरमान
रक्षाबंधन के त्योहार पर यूपी पुलिस को मुस्लिम महिलाओं के राखी बांधन से नाराज होकर मुस्लिमों के धार्मिक संगठन देवबंद के उलेमाओं ने ऐसी महिलाओं के खिलाफ फरमान जारी कर दिया है
नई दिल्ली:
रक्षाबंधन के त्योहार पर यूपी पुलिस को मुस्लिम महिलाओं के राखी बांधन से नाराज होकर मुस्लिमों के धार्मिक संगठन देवबंद के उलेमाओं ने ऐसी महिलाओं के खिलाफ फरमान जारी कर दिया है और उन्हें तौबा करने की हिदायत दी है।
इस फैसले को लेकर देवबंद ने कहा है कि इस्लाम में गैर मर्द को छूना या बिना पर्दे के उसके सामने जाना नाजायज है। ऐसे में राखी बांधना एक तरीके से गैर इस्लामिक है।
दरअसल 26 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर यूपी पुलिस के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने सौहाद्र और लोगों के बीच पुलिसम में भरोसा कायम करने के लिए आसपास की महिलाओं से राखी बंधवा कर उन्हें भरोसा देने को कहा था।
और पढ़ें: केरल आपदा राहत में जुटे जवानों के लिए छात्रों ने बनाई 20 फीट लंबी राखी
इसी क्रम में यूपी समेत देश के कई हिस्सों में मुस्लिम महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में पुलिसवालों के साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी राखी बांधी जिससे देवबंद नाराज हो गया है।
और पढ़ें: आजादी से पहले जब बंट गया था बंगाल, राखी के धागे ने किया था एक, पढ़ें इतिहास
इस लेकर देवबंदी मुफ्ती अहमद ने कहा कि इस्लाम मुस्लिम महिलाओं को राखी बांधने की इजाजत नहीं देता है। इसका कारण बताते हुए उन्होंने दलील दी कि राखी बांधने के लिए महिलाओं को इस्लाम धर्म की सबसे बड़ी नियामत पर्दे से बाहर निकलना पड़ता है और गैर मर्द को छूना पड़ता है जो नाजायज है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन