logo-image

देवबंद ने मुस्लिम महिलाओं के बाल कटवाने, आइब्रो बनवाने को बताया इस्लाम के खिलाफ

इसके बाद भी मौलाना लुतफुर्रहमान नहीं रुके और उन्होंने महिलाओं के ब्यूटी पार्लर जाने पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं इन दिनों ब्यूटी पार्लर का काफी इस्तेमाल कर रही हैं, जो सही नहीं है।

Updated on: 07 Oct 2017, 08:04 PM

highlights

  • मौलाना लुतफुर्रहमान ने महिलाओं के ब्यूटी पार्लर जाने पर भी उठाया सवाल
  • फतवा में कहा गया है कि महिलाओं के बाल उनकी खूबसूरती के लिए होते हैं, जब तक मजबूरी न हो बाल ना कटवाएं 

नई दिल्ली:

दारुल-उलूम देवबंद ने मुस्लिम महिलाओं के लिए फतवा जारी किया है। इस फतवे में महिलाओं के आइब्रो बनवाने और बाल कटवाने को इस्लाम में हराम बताया है।

फतवा विभाग के मौलाना काजमी ने कहा कि दारुल उलूम को ये फतवा काफी पहले ही जारी कर देना चाहिए था। 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रहने वाले एक शख्स ने दारुल उलूम के फतवा विभाग से पूछा था कि क्या उसकी पत्नी आइब्रो बनवाने केे साथ अपने बाल कटवा सकती हैं?

इस पर दारुल ने फतवा जारी करते हुए इसकी इजाजत देने से इंकार कर दिया और कहा कि यदि कोई मुस्लिम महिला ऐसा करती है, तो वह इस्लाम के खिलाफ है।

इस फतवा में कहा गया है कि महिलाओं के बाल उनकी खूबसूरती के लिए होते हैं, जब तक मजबूरी न हो महिलाओं को बाल नहीं कटवाने चाहिए। बिना मजबूरी बाल कटवाना इस्लाम में हराम है।

ब्यूटी पार्लर जाने पर भी उठाया सवाल

इसके बाद भी मौलाना काजमी नहीं रुके और उन्होंने महिलाओं के ब्यूटी पार्लर जाने पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं इन दिनों ब्यूटी पार्लर का काफी इस्तेमाल कर रही हैं, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में पुरूषों के लिए भी दाढ़ी बनाना गलत है। 

और पढ़ें: GST में बदलाव पर बोले पीएम मोदी, देश 15 दिन पहले ही मना रहा दिवाली

दारुल उलूम की ओर से जारी होने वाले फतवों के लिए फतवा डिपार्टमेंट ऑनलाइन भी है। इस डिपार्टमेंट में लेटर भेजकर या आॅनलाइन फतवा लिया जा सकता है, लोग इस्लाम से जुड़े सवालों का जवाब भी इस विभाग से मांग सकते हैं।

और पढ़ें: लव जेहाद: SC में हलफनामा देकर केरल सरकार ने कहा NIA जांच की जरूरत नहीं