/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/13/12-West-Bengal-Gorkhaland-Territorial-Administration-Tourist-Information-office-at-Chowrasta.jpg)
गोरखालैंड समर्थकों ने टूरिस्ट ऑफिस फूंका
अलग गोरखालैंड की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे गोरखा जनमुक्ती मोर्चा (जीजेएम) के समर्थकों ने एक टूरिस्ट ऑफिस में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कई अन्य वाहन को भी फूंक दिया।
प्रदर्शनकारियों ने गोरखा जनमुक्ती मोर्चा के कार्यकर्ता अशोक तामंग की मौत के बाद हिंसक हो उठे। अशोक की मौत सिक्किम के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।
गोरखालैंड की मांग में जुटे जीजेएम के नेता विनय तामंग ने दावा किया कि अशोक की मौत पुलिस की लाठी से हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाठीचार्ज के अशोक के सिर में चोट लगी थी।
West Bengal: Gorkhaland Territorial Administration Tourist Information office at Chowrasta, #Darjeeling set on fire by a mob late last night pic.twitter.com/a23WggNLLH
— ANI (@ANI_news) July 13, 2017
वहीं एक एक पुलिस अधिकारी ने मौत को लेकर कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देखने के बाद ही इस मामले पर कोई टिप्पणी कर पाउंगा। इलाके में अभी भी इंटरनेट सेवाएं बंद है। जीजेएम ने दावा किया है कि इस हिंसा में आठ समर्थकों को खो दिया है।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau