राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के 9 आरोपियों पर अदालत ने दिया आरोप तय किए जाने का आदेश

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के दोषियों पर आरोप तय करने का आदेश दिया है। इस मामले में आयोजन समिति के छह पूर्व सदस्यों और तीन अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया है।

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के दोषियों पर आरोप तय करने का आदेश दिया है। इस मामले में आयोजन समिति के छह पूर्व सदस्यों और तीन अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के 9 आरोपियों पर अदालत ने दिया आरोप तय किए जाने का आदेश

राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के आरोपियों पर 16 अगस्त को औपचारिक तौर पर आरोप तय किए जाएंगे

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के दोषियों पर आरोप तय करने का आदेश दिया है। इस मामले में आयोजन समिति के छह पूर्व सदस्यों और तीन अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया है।

Advertisment

विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों की तत्कालीन आयोजन समिति के सदस्यों वी. के. वर्मा, सुरजीत लाल, के.यू.के. रेड्डी, एम. जयचंद्रन, राम मोहन और संगीता वेलिंकर के अलावा सुरेश कुमार और दो कंपनियों- प्रीमियर ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड (पीबीपीएल) और इसी की सहायक कंपनी कॉम्पैक्ट डिस्क इंडिया लिमिटेड के खिलाफ औपचारिक आरोप तय किए जाएं।

इन सभी पर खेल पोशाकों और अन्य वस्तुओं की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप है। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी करने और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के उल्लंघन करने के प्रथम दृष्टया सबूत सही पाए हैं। आरोपियों पर 16 अगस्त को औपचारिक तौर पर आरोप तय किए जाएंगे।

और पढ़ें: इलेक्टोरल बॉन्ड आम सहमति के बगैर भी किया जाएगा लागू: जेटली

सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ऑनलाइन और रिटेल वस्तुओं के सौदे का मास्टर लाइसेंसी प्रदान करने में पीबीपीएल को अनुचित लाभ देने का आरोप लगाते हुए आरोप-पत्र दाखिल किया था। समिति ने कंपनी के लिए न्यूनतम 7.05 करोड़ रुपये की रॉयल्टी तय की थी।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि पूर्व बोली को निराधार तरीके से खारिज करने के बाद मूल्यांकन समिति ने बेईमानी करते हुए पीबीपीएल को उसकी मदर कंपनी की साख के आधार पर चुना और 5.2 करोड़ रुपये में वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मास्टर लाइसेंस दे दिया।

और पढ़ें: अगर रोज करते है 2 घंटे ड्राइव तो दिमाग पर पड़ सकता है बुरा असर

HIGHLIGHTS

  • आयोजन समिति के छह पूर्व सदस्यों और तीन अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश
  • सभी पर खेल पोशाकों और अन्य वस्तुओं की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप
  • आरोपियों पर 16 अगस्त को औपचारिक तौर पर आरोप तय किए जाएंगे

Source : IANS

Commonwealth Games commonwealth game scandal corruption
Advertisment