राहुल की टीम पर चर्चा करना बेकार, सामने है 2019 की चुनौती : दिग्विजय सिंह

राहुल गांधी की टीम कांग्रेस वर्किंग कमिटी में शामिल न होने को लेकर दिग्विजय सिंह ने टिपण्णी की है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
राहुल की टीम पर चर्चा करना बेकार, सामने है 2019 की चुनौती : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फोटो- IANS)

राहुल गांधी की टीम कांग्रेस वर्किंग कमिटी में शामिल न होने को लेकर दिग्विजय सिंह ने टिपण्णी की है। उन्होंने कहा है कि मैं बहुत खुश हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी टीम का गठन किया है।

Advertisment

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मैं खुश हूं कि राहुल गांधी ने नई टीम का गठन किया है और कौन उस टीम में है इसके बारे में बात करना बेकार है। हमारे सामने अभी जो चुनौती है वह बहुत ही गंभीर है कि 2019 के बाद किस विचारधारा की सरकार हमारे देश में शासन करेगी।'

बता दें कि कांग्रेस कार्य समिति में कुल 51 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें 23 सदस्य, 19 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 9 विशेष आमंत्रित सदस्य किए गए हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने 22 जुलाई को CWC की पहली बैठक बुलाई है।

हालांकि CWC की लिस्ट में करीब डेढ़ दशक तक पार्टी के संगठन महासचिव रहने वाले जनार्दन द्विवेदी को जगह नहीं दी है। मार्च महीने में ही पार्टी ने इनसे संगठन महासचिव की जिम्मेदारी भी ले ली थी और इनकी जगह राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी में संगठन महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।

और पढ़ेंः बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंदन मित्रा ने दिया इस्तीफा , TMC का थाम सकते हैं हाथ 

CWC के स्थायी सदस्यों में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोरा, ग़ुलाम नबी आज़ाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी समेत राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी जगह दी गई है।

सभी राज्यो की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Digvijaya Singh cwc rahul gandhi
      
Advertisment