मप्र में 2 संदिग्ध विदेशी और एक खालिस्तानियों को हथियार देने वाला पकड़ा गया

मप्र में 2 संदिग्ध विदेशी और एक खालिस्तानियों को हथियार देने वाला पकड़ा गया

मप्र में 2 संदिग्ध विदेशी और एक खालिस्तानियों को हथियार देने वाला पकड़ा गया

author-image
IANS
New Update
Crime Handcuff

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

मध्य प्रदेश की पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। विदिशा में जहां दो संदिग्ध विदेशी पकड़े गए हैं, इनमें एक महिला व एक पुरुष है। वहीं बुरहानपुर में खालिस्तानियों को हथियार की आपूर्ति करने के मामले में लंबे अरसे से फरार चल रहे आरेापी को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि, विदिशा जिले की पुलिस ने सिरोंज से दो संदिग्ध विदेशियों को हिरासत में लिया है। संदिग्धों के पास से ईरान का पासपोर्ट मिला है। वे न तो हिंदी जानते है और न ही अंग्रेजी, दुभाषिए की मदद से पुलिस संदिग्धों के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर रही है। उनकी भाषा अरबी और रशियन जैसी लग रही है।

डा मिश्रा ने बताया है कि यह दोनों संदिग्ध व्यक्तियों के पास जो पासपोर्ट व कागजात मिले हैं उससे पता चलता है कि ईरान के अलबुर्ज के रहने वाले हैं। यह भी जानकारी में आया कि दोनों संदिग्ध तेहरान से दिल्ली होते हुए यहां पहुंचे। इनके पास से अमेरिकी, ईरानी व भारतीय मुद्रा मिली है।

उन्होंने आगे बताया कि, बुरहानपुर पुलिस ने लम्बे अरसे से फरार चल रहे आसन सिंह सिकलीगर को पकड़ने में सफलता पाई है। उस पर आरोप है कि वह खालिस्तानियों को हथियार सप्लाई करने का काम करता था। उसकी पुलिस को लंबे अरसे से तलाश थी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment