ओडिशा पुलिस ने विशेष अभियान में 3,488 भगोड़ों को किया गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस ने विशेष अभियान में 3,488 भगोड़ों को किया गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस ने विशेष अभियान में 3,488 भगोड़ों को किया गिरफ्तार

author-image
IANS
New Update
Crime

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

ओडिशा पुलिस ने लंबित गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के निष्पादन के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से 3,488 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

पुलिस ने 5 नवंबर से 14 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया था और इन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके खिलाफ विभिन्न अदालतों द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।

इनमें से सेशन ट्रायल मामलों में 400 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सामान्य रजिस्टर मामलों में 2,392 और अन्य मामलों में 606 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि सबसे अधिक 592 बालासोर जिले में, उसके बाद गंजम जिले में 551 और खुर्दा जिले में 516 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

इस अभियान के दौरान, 2,648 एनबीडब्ल्यू का निपटान किया गया है। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की सराहना की है और गंजम, बालासोर और खुर्दा जिलों के पुलिस अधीक्षकों को प्रशंसा पत्र जारी किए हैं।

ओडिशा पुलिस ने कहा कि वह कानून की प्रक्रिया से बचने वाले सभी भगोड़ों को पकड़ने और उन्हें अदालतों के सामने पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment