logo-image

2 साल के बेटे को प्रताड़ित करने वाली महिला गिरफ्तार

2 साल के बेटे को प्रताड़ित करने वाली महिला गिरफ्तार

Updated on: 30 Aug 2021, 07:15 PM

चेन्नई:

तमिलनाडु पुलिस की एक विशेष टीम ने एक वीडियो वायरल होने के बाद आंध्र प्रदेश की एक 22 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। वीडियो में महिला अपने 2 साल के बेटे को पीटती नजर आ रही है।

महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला की पहचान तुलसी के रूप में हुई है। वीडियो में वह अपने दो साल के बेटे प्रदीप को बार-बार उसके चेहरे पर घूंसा मारते हुए दिखाई दे रही है। जब लोगों ने वीडियो देखा तो हैरान रह गए और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने बताया कि महिला तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के मदुरा मेट्टुआ गांव की रहने वाली है। उसके पति वदिवाझगन ने पुष्टि की कि महिला उनकी पत्नी हैं।

तुलसी को नियमित रूप से किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करते हुए पाए जाने के बाद दंपति में झगड़ा हो गया था। इस मुद्दे पर वादीवाझगन ने उसे आंध्र प्रदेश के चित्तूर में उसके पिता के घर भेज दिया था।

पुलिस रविवार को महिला को गिरफ्तार कर सोमवार को तमिलनाडु के सत्यमंगलम ले आई। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि वीडियो तुलसी के पति के द्वारा वायरल किया गया था या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा प्रसारित किया गया था।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.