बिहार : थाना में पति ने पत्नी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
बिहार : थाना में पति ने पत्नी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
हाजीपुर:
बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना में पुलिस के सामने एक व्यक्ति द्वारा पत्नी पर हमला करने करने और उसके गला रेतने की कोशिश करने का अजीबोगरीब मामले प्रकाश में आया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गोरौल थाने के मझिया गांव के रहने वाले मोहम्मद सोनू का विवाह महुआ थाना के महादेवमठ की रहने वाली शबनम खातून से हुआ था, लेकिन दोनों के संबंध अच्छे नहीं थे।
इसी क्रम में शबनम दो दिन पहले अपने मायके आ गई। शुक्रवार को सोनू भी अपने ससुराल पहुंच गया और और पत्नी से लड़ने-झगड़ने लगा।
सोनू के व्यवहार से तंग उसके ससुराल के लोग पति और पत्नी को लेकर महुआ थाना पहुंच गए।
आरोप है कि थाना परिसर में ही सोनू ने अपनी पत्नी शबनम पर चाकू से हमला कर दिया और और गला काटने की कोशिश की। इसके बाद आनन-फानन में घायल अवस्था में शबनम को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महुआ के पुलिस निरीक्षक कृष्णानंद झा ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर शनिवार को जान से मारने की नियत से हमला करने के आरोप में महुआ थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति को गिरतार कर लिया गया है। पुलिस पूरे माममले की छानबीन कर रही है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय