'जकड़े' हुए एनसीईआरटी के सिलेबस को घटाकर आधा किया जाएगा: जावड़ेकर
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रालय ने एनसीईआरटी के सिलेबस को आधा घटाने का निर्णय किया है क्योंकि यह काफी जकड़ा हुआ।
नई दिल्ली:
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रालय ने एनसीईआरटी के सिलेबस को आधा घटाने का निर्णय किया है क्योंकि यह काफी जकड़ा हुआ।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि शिक्षा के अधिकार कानून (आरटीई) में संशोधन के बाद कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित कराने में सशक्त करेगा और यह संसद में जुलाई में लाए जाने की संभावना है।
उन्होंने कहा, 'सरकार ने एनसीईआरटी के सिलेबस को घटाकर आधा करने का निर्णय लिया है क्योंकि यह काफी 'जकड़ा' हुआ है।'
जावड़ेकर ने कहा कि पढ़ाई के अलावा बच्चों को शारीरिक शिक्षा, जीवन कौशल और मूल्यों पर आधारित शिक्षा दिए जाने की जरूरत है।
रिपोर्ट के अनुसार, जावड़ेकर ने कहा कि एक नई 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति' का ड्राफ्ट केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने इस महीने के आखिर तक रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने शिक्षकों और अन्य लोगों से करीब 37,000 सुझाव क्लास, पाठ और विषय पर पाए हैं और हम इस पर काम कर रहे हैं।
और पढ़ें: सही करियर के लिए कौन से कॉलेज का चयन करें, जानें यहां
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य