बिहार में टूट की आशंका को लेकर कांग्रेस ने विधायकों को दिल्ली तलब किया

बिहार में महागबंधन टूटने के बाद कांग्रेस विधायकों में टूट की आशंका को देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है।

बिहार में महागबंधन टूटने के बाद कांग्रेस विधायकों में टूट की आशंका को देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
बिहार में टूट की आशंका को लेकर कांग्रेस ने विधायकों को दिल्ली तलब किया

सोनिया और राहुल गांधी (फाइल फोटो)

बिहार में महागबंधन टूटने के बाद कांग्रेस विधायकों में टूट की आशंका को देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है।

Advertisment

सूत्रों के मुताबिक बुधवार की शाम को बिहार कांग्रेस के सभी 27 विधायकों से राहुल गांधी मिलेंग और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

गौरतलब है बिहार में महागठबंधन टूटने और नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद राज्य में कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है। कुछ विधायक जहां नीतीश गुट के साथ जाना चाहते हैं वहीं कुछ विधायक लालू की पार्टी आरजेडी गुट के साथ ही रहना चाहते हैं।

कांग्रेस विधायकों के टूटने की आशंका को देखते हुए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने पिछले दिनों विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और अशोक चौधरी को दिल्ली तलब किया था।

वहीं दिल्ली में बैठक के बाद विधायक दल के नेता सदानंद सिंह न कहा था कि पार्टी विधायकों में कोई फूट नहीं है। बीते दिनों गुलाम नबी आजाद से लेकर कई कांग्रेस नेता बिहार का दौरा कर चुके हैं।

Source : News Nation Bureau

Bihar Politics rahul gandhi JDU RJD Bihar Congress
      
Advertisment