अमित शाह पर कांग्रेस का निशाना, कहा- जो झंडा नहीं संभाल सके वो देश क्या संभालेंगे, वीडियो में देखें पूरा मामला

कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते वो देश क्या संभालेंगे।

कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते वो देश क्या संभालेंगे।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
अमित शाह पर कांग्रेस का निशाना, कहा- जो झंडा नहीं संभाल सके वो देश क्या संभालेंगे, वीडियो में देखें पूरा मामला

अमित शाह के झंडोतोलन के दौरान गिरा झंडा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा झंडोतोलन के दौरान झंडा गिरने को लेकर कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते वो देश क्या संभालेंगे। कांग्रेस ने अमित शाह का वह वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे? 50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।'  

Advertisment

यह वीडियो दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय का है जिसमें अमित शाह झंडोतोलन की प्रक्रिया करते दिख रहे हैं। अमित शाह जैसे ही झंडा फहराने के लिए रस्सी खींचते हैं झंडा नीचे गिर जाता है लेकिन फिर वो दोबारा रस्सी खींचते हैं और झंडा फहराते हैं। 

देश आज आपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

और पढ़ें- चार साल में बहुत कुछ बदला, पुरानी रफ्तार से चलते तो कई काम पूरा करने में दशकों लग जाते: पीएम मोदी

इस खास मौके पर दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी प्रमुख अमित शाह ने झंडा फहराया और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।

Source : News Nation Bureau

Amit Shah hoist tricolour rahul gandhi Congress Attacks Amit Shah on Flag hosting Congress attacks independence day celebrations amit shah
Advertisment