कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- इंदिरा का जिक्र किए बगैर महिला सशक्तीकरण की कहानी अधूरी

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र किए बगैर महिला सशक्तीकरण की कोई भी कहानी अधूरी रहेगी।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र किए बगैर महिला सशक्तीकरण की कोई भी कहानी अधूरी रहेगी।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- इंदिरा का जिक्र किए बगैर महिला सशक्तीकरण की कहानी अधूरी

कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवारी

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र किए बगैर महिला सशक्तीकरण की कोई भी कहानी अधूरी रहेगी।

Advertisment

प्रधानमंत्री की ओर से रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में नारी शक्ति को प्रमुख रूप से उठाने के दौरान प्रथम महिला प्रधानमंत्री का नाम नहीं लिए जाने को लेकर कांग्रेस हमलावर थी।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'प्रधानमंत्री की बातों में सच्चाई नहीं है। उनकी बातों और वास्तविकता में उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव जैसा फर्क है। आज उन्होंने महिला सशक्तीकरण की बात की लेकिन वह भी आधे मन। महिला सशक्तीकरण की कोई भी कहानी इंदिरा गांधी का जिक्र किए बगैर पूरी नहीं है। इंदिरा गांधी ने दुनिया के इतिहास और भूगोल को बदल दिया।'

उन्होंने कहा, "दिवंगत इंदिरा गांधी ने देश को 14 दिन में देश को भारी आर्थिक व रणनीतिक संकट से बजाया। उनके नेतृत्व में एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत-पाक के बीच 1917 के युद्ध की समाप्ति पर आत्मसमर्पण किया था। बांग्लादेश का उदय हुए महिला सशक्तीकरण का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता है।"

तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए की गई पहलों के आलावा इस पार्टी ने देश को प्रथम महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री दिया।

मोदी पर वार करते हुए उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री महिलाओं के सशक्तीकरण की बात कर रहे हैं लेकिन हरियाणा और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है उसकी उन्हें परवाह नहीं है।'

और पढ़ेंः बजट सत्र आज से शुरू, तीन तलाक विधेयक पारित कराने पर जोर देगी सरकार

Source : IANS

congress Indira gandhi mann-ki-baat congress target pm narendra modi congress spokesperson pramod tiwari PM Narendra Modi
Advertisment