कांग्रेस ने शुरू किया COVID न्याय अभियान, 4 लाख मुआवजा की मांग

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मुद्दे पर केंद्र को चिट्ठी लिखी है। 

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मुद्दे पर केंद्र को चिट्ठी लिखी है। 

author-image
Mohit Sharma
New Update
Congress

Congress( Photo Credit : सांकेतिक तस्वीर)

कांग्रेस ने देश में कोरोना महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने की है। जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने Covid न्याय कैंपेन शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस मृतक परिवारों को चार लाख मुआवजा देने मांग की है। कॉन्ग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि एनडीएमए एक्ट में प्रावधान है कि अगर डिजास्टर  मौत होती है। तो चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन केंद्र सुप्रीम कोर्ट के दबाव में महज 50 हजार मुआवजा दे रही है।  कांग्रेस ने कहा कि 4 लाख 67 हजार लोगों की कोरोना में जान गई है। हम मांग करते है कि 75 फ़ीसदी केंद्र सरकार और 25 फ़ीसदी राज्य अजय की रकम दें।

Advertisment

वहीं कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मुद्दे पर केंद्र को चिट्ठी लिखी है। 

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी में कहा है कि कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवारों को मुआवजा के रूप में 4 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाए। मुआवजा राशि में एसडीआरएफ मानदंडों के अनुसार 75:25 के अनुपात से हम राज्य के हिस्से की राशि देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि सरकार कहती है। दस हजार मौत हुई। लेकिन सही आंकड़ा है तीन लाख से ज्यादा है। केंद्र को चार लाख तो देना होगा। ये नारा नही है। ये दिलवाकर रहेंगे। जनता का पैसा जनता को मिलना चाहिए। सरकार की लापरवाही से मौत हुई है। दिल्ली और बंगाल के सीएम से भी निवेदन करूंगी की वह हमारा समर्थन करें। इसके अलावा कांग्रेस जिन राज्य में विपक्ष में है वहां पर 26, 27, 28 नवम्बर को मुआवजा विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं इस मुद्दे को कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाने के लिए शीतकालीन सत्र में संसद के दोनों सदनों में भी उठाएगी

Source : MOHIT RAJ DUBEY

congress rahul gandhi
      
Advertisment