logo-image

सोनिया और राहुल भारत लौटे, रूटीन मेडिकल जांच के लिए 8 मार्च को अमेरिका गईं थी कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अमेरिका में बीमारी का इलाज कराने के बाद शुक्रवार को भारत लौंटी। उनके साथ पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।

Updated on: 24 Mar 2017, 12:29 PM

नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अमेरिका में बीमारी का इलाज कराने के बाद शुक्रवार को भारत लौंटी। उनके साथ पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। सोनिया आठ मार्च को अमेरिका चली गई थीं। वहीं राहुल मां को देखने 11 मार्च को चुनाव परिणाम के बाद अमेरिका गये थे।

पिछले साल वाराणसी में रोड शो के दौरान बीमार पड़ीं सोनिया बाद में जनता के बीच कम ही निकलीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में भी खराब स्वास्थ्य के कारण पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया था। अब विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी पार्टी संगठन चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

और पढ़ें: कांग्रेस नेता ने कहा- अगर राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व नहीं करना चाहते हैं तो उन्हें हट जाना चाहिए