/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/29/59-sonia.jpg)
वाइरल फीवर के कारण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उन्हें एक-दो दिन के लिए अस्पताल में रखा जा सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्थमा की समस्या है और उन्हें कभी-कभी चेस्ट इंफेक्शन हो जाता है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी सोनिया के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है।
Congress President Sonia Gandhi has been admitted to hospital on account of viral fever. She will be in hospital for 2 days: RS Surjewala pic.twitter.com/TESzeqt4BY
— ANI (@ANI_news) November 29, 2016
सोनिया गांधी का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है और दो-एक दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
Mrs Gandhi's routine tests being conducted, is better today;will likely be discharged in a day or two-Dr D.S.Rana,Chairman SGRH Board of Mgt
— ANI (@ANI_news) November 29, 2016
सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी अपने रूटीन चेकअप के लिए गई थीं। चेकअप के दौरान उनमें इंफेक्शन की शिकायत पायी गई जिसके बाद उन्हें भर्ती किया गया है।
इससे पहले सोनिया गांधी को वाराणसी में कांग्रेस की रैली में बीमार होने के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वह इस अस्पताल में 11 दिन रही थीं।