Ahmedabad Plane Crash Live: अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से की मुलाकात
अहमदाबाद विमान हादसा: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शोक की लहर, बेटी से मिलने लंदन जा रही थी अंजू शर्मा
Israel Iran War Live: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, कई मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह
अहमदाबाद विमान हादसा: ओडिशा के राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने जताया दुख, बोले -देश के लिए बड़ा झटका
शादी के 11 साल बाद भी बच्चा नहीं चाहते हैं रवि-सरगुन, मां बनने के सवाल पर भड़क उठीं थी एक्ट्रेस
'उसके सिस्टम में अय्याशी है', संजय कपूर से नफरत करते थे रणधीर कपूर, खुलेआम दामाद के बारे में कही थी ऐसी बात
Air India Flight Route Changed: ईरान में हालात बिगड़ने पर एयर इंडिया ने उड़ानों का रूट बदला, कई फ्लाइट्स लौटीं वापस
अहमदाबाद विमान हादसे पर अनुपम खेर हुए भावुक, बोले-'ये हादसा सिर्फ खबर नहीं, दुखों का पहाड़ है'
Israel-Iran Attacks: इस्राइली हमले से बौखलाया ईरान, खामेनेई ने कहा- इस्राइल ने अपनी बर्बादी की कहानी लिख दी है

कर्नाटक चुनाव में जीत के लिये मंदिर के बाद अब राहुल ने दरगाह पर चढ़ाई चादर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सभी समुदायों को साधने की कोशिश में लगे हैं। गुजरात चुनाव की तर्ज पर राहुल गांधी मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं लेकिन कर्नाटक में वो दरगाहों पर भी माथा टेक रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सभी समुदायों को साधने की कोशिश में लगे हैं। गुजरात चुनाव की तर्ज पर राहुल गांधी मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं लेकिन कर्नाटक में वो दरगाहों पर भी माथा टेक रहे हैं।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
कर्नाटक चुनाव में जीत के लिये मंदिर के बाद अब राहुल ने दरगाह पर चढ़ाई चादर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सभी समुदायों को साधने की कोशिश में लगे हैं। गुजरात चुनाव की तर्ज पर राहुल गांधी मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं लेकिन कर्नाटक में वो दरगाहों पर भी माथा टेक रहे हैं।

Advertisment

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव अभियान की शुरुआत भी मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ की है। लेकिन कर्नाटक के कई इलाके मुस्लिम बहुल हैं और वहं पर उनके वोट सीटों की संख्या तय करते हैं। ऐसे में राहुल दरगाहों पर भी जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने सोमवार को सीएम सिद्धारमैया के साथ रायचूर स्थित एक दरगाह पर गए और वहां पर उन्होंने चादर चढ़ाई और जीत की दुआ मांगी।

कांग्रेस ने गुजरात में सॉफ्ट हिंदुत्व की रणनीति अपना कर बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी। बीजेपी को अबतक की सबसे कम सीटें मिली थीं। राहुल यही रणनीति कर्नाटक में भी अपना रहे हैं। वो मंदिर दर्शन के साथ ही मुस्लिम वोटर्स को अपने पाले में करने के लिये दरगाह भी जा रहे हैं।

और पढ़ें: शोपियां: SC ने मेजर के पिता की अर्जी पर राज्य और केंद्र को भेजा नोटिस

राहुल गांधी ने वहां पर ओक रोड शो भी किया है। इस चुनाव में दोबारा सरकार में वापसी को लेकर कांग्रेस की साख दांव पर है। वहीं बीजेपी के सामने कांग्रेस को सत्ता से हटाकर दोबारा सरकार बनाने की है।

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कर्नाटक के विधानसभा चुनाव एक बड़ी चुनौती हैं। राजस्थान उप चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत से राहुल गांधी और कांग्रेस में उत्साह है।

अपने चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदीजी को भाषण देने की बजाय अब काम शुरू कर देना चाहिए क्योंकि उनकी सरकार का कार्यकाल पूरा होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है।

कर्नाटक में चुनावी यात्रा का शुभारंभ करने के लिये शुक्रवार को राहुल गांधी ने कोप्पल के हुलिगम्मा मंदिर में दर्शन किया था और गवी सिद्धेश्वर मठ भी गए थे।

और पढ़ें: श्रीनगर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, घायल CRPF का एक जवान शहीद

Source : News Nation Bureau

congress rahul gandhi karnataka elections BJP
      
Advertisment