केरल बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रहा उनका हक़, मोदी सरकार राहत राशि और बढ़ाए : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार (28 अगस्त) से दो दिवसीय केरल दौरे पर हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार (28 अगस्त) से दो दिवसीय केरल दौरे पर हैं।

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
केरल बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रहा उनका हक़, मोदी सरकार राहत राशि और बढ़ाए : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार (28 अगस्त) से दो दिवसीय केरल दौरे पर हैं। बुधवार को कोच्चि में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बाढ़ (kerala flood) के हालत पर चर्चा की। इसके साथ ही राहत राशि को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार को निशान पर लिया। केरल बाढ़ मानव निर्मित संकट है इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा,' मैं यहां लोगों का सपोर्ट करने आया हूं ना कि स्थिति का राजनीति करने के मकसद से। मैं इस प्राकृतिक संकट पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।'

Advertisment

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कल (28 अगस्त) को मैं कई राहत कैंप में गया। वहां के लोग चिंतित हैं। मैंने केरल के मुख्यमंत्री से भी बातचीत की। यह जरूरी है कि सरकार लोगों को ये बताए कि उनके आशियाने को बसाने के लिए वो मदद करेंगे। मुआवजे की राशि जल्द से जल्द देने का वादा सरकार को बाढ़ पीड़ितों से करना चाहिए।

इसके साथ ही मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'भारत के दो अलग-अलग दृष्टिकोण है। एक केंद्रीकृत तो दूसरा विकेंद्रीकृत दृष्टिकोण। एक नागपुर के आधार पर केवल एक विचारधारा का सम्मान करता है तो दूसरा देश के सभी अलग-अलग विचारों, संस्कृतियों, विभिन्न लोगों का सम्मान करता है। लड़ाई उसी से जारी है।'

केंद्र सरकार की ओर से केरल को दिए जाने वाले राहत राशि पर राहुल (rahul gandhi) ने कहा कि केंद्र सरकार को और मदद करनी चाहिए थी। यह केरल के लोगों का कर्ज है, ये उनका हक़ है। मुझे दुख है कि केंद्र सरकार ने उतनी सहायता नहीं दी जितनी देनी चाहिए थी।

और पढ़ें : केरल बाढ़: जल्द राहत के आसार नहीं, मोदी सरकार से पूरी सहायता राशि मिलने में लगेगा महीनों का समय

बता दें कि केरल सदी के सबसे बड़े बाढ़ से गुजर रहा है। अबतक 417 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं लाखों आशियाने तबाह हो गए हैं। मोदी सरकार (modi government) ने अब तक 600 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की है।

और पढ़ें : केरल बाढ़ः नासा ने जारी की तस्वीरें, दिख रहा है चारो ओर तबाही का मंजर, देखें तस्वीरें

Source : News Nation Bureau

rahul gandhi Modi Government Congress President Kerala Flood
      
Advertisment