विदेश जाने से पहले राहुल गांधी ने बीजेपी सोशल मीडिया टीम को कुछ इस तरह दिया जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के इलाज के लिए रविवार देर रात देश से बाहर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सोशल मीडिया टीम पर तंज कसा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के इलाज के लिए रविवार देर रात देश से बाहर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सोशल मीडिया टीम पर तंज कसा है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
विदेश जाने से पहले राहुल गांधी ने बीजेपी सोशल मीडिया टीम को कुछ इस तरह दिया जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के इलाज के लिए रविवार देर रात देश से बाहर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सोशल मीडिया टीम पर तंज कसा है।

Advertisment

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'सोनिया जी के साथ उनके वार्षिक मेडिकल जांच के लिए कुछ दिनों तक देश से बाहर रहूंगा। बीजेपी सोशल मीडिया ट्रोल आर्मी में अपने दोस्तों से कहता हूं, ज्यादा परेशान मत होना, मैं जल्दी वापस आउंगा।'

बता दें कि इससे पहले कई बार राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर उनका मजाक उड़ाया गया है और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया है।

इसी साल मार्च महीने में अपनी नानी से मिलने इटली गए राहुल गांधी का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया गया था।

सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी अपने नियमित वार्षिक मेडिकल जांच के लिए विदेश जा रही हैं। साल 2011 में अमेरिका में उन्होंने एक सर्जरी करवाई थी।

राहुल गांधी एक हफ्ते के बाद वापस लौट आएंगे लेकिन सोनिया गांधी लंबे समय तक बाहर रहने वाली हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष अगले महीने 6 जून को मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों की पुलिस फायरिंग में हुई मौत के एक साल पूरे होने पर रैली को संबोधित करेंगे।

और पढ़ें: पीएम की रैली से पहले धरने पर बैठे गन्ना किसान ने तोड़ा दम

Source : News Nation Bureau

BJP congress rahul gandhi Sonia Gandhi
      
Advertisment