राहुल गांधी की झारखंड में रैली 2 मार्च को, तैयारी में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस दो मार्च को झारखंड में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की 'परिवर्तन उलगुलान' को सफल बनाने की तैयारी में जुट गई है.

कांग्रेस दो मार्च को झारखंड में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की 'परिवर्तन उलगुलान' को सफल बनाने की तैयारी में जुट गई है.

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
राहुल गांधी की झारखंड में रैली 2 मार्च को, तैयारी में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो-IANS)

कांग्रेस दो मार्च को झारखंड में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की 'परिवर्तन उलगुलान' को सफल बनाने की तैयारी में जुट गई है. कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी का यह पहला झारखंड दौरा होगा. अगले आम चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के कांग्रेस के प्रयास में कई विपक्षी नेताओं को भी रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर सहदेव ने बताया, 'पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गजब का उत्साह है. वे प्रत्येक स्तर पर सक्रिय हैं और रैली के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं. दो लाख से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे.'

Advertisment

उन्होंने कहा, 'युवा कांग्रेस की विभिन्न शाखाएं, ओबीसी मोर्चा, जनजातीय मोर्चे के साथ-साथ जिला अध्यक्षों से रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को लाने के लिए कहा गया है. रैली में बिरसा-मुंडा के राज्य से भाजपा को उखाड़ फेंकने के हमारे अभियान को शुरू किया जाएगा.'

और पढ़ें|  J&K: भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, 1 जवान घायल 

विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है. फार्मूले के मुताबिक, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा- प्रजातांत्रिक और राष्ट्रीय जनता दल क्रमश : सात, चार, दो और एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. रैली के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी.

Source : IANS

congress rahul gandhi Jharkhand
      
Advertisment