कांग्रेस मुख्यालय में देश भर से आए कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने के बाद देश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी की यह मीटिंग है।

कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने के बाद देश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी की यह मीटिंग है।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
कांग्रेस मुख्यालय में देश भर से आए कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी

बुजुर्ग कांग्रेस कार्यकर्ता से मिलते राहुल गांधी (फोटो - ट्विटर)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पूरे देश से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की यह मुलाकात दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय अकबर रोड पर हुई।

Advertisment

कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने के बाद देश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी की यह मीटिंग है।

राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिनिधिमंडल से संवाद भी किया। गौरतलब है कि पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी लगातार निचले स्तर और बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं से बात करने की रणनीति बनाने रहें है ताकि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत किया जा सके।

गौरतलब है कि कांग्रेस मुख्लायल में बीते कई सालों से अध्यक्ष का कार्यलय बंद था। राहुल गांधी की कार्यकर्ताओं से मीटिंग के लिए इसे फिर खोला गया है।

इससे पहले राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी अपने समय में कांग्रेस के लोगों के लिए कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार लगाती थी।

rahul gandhi Congress President
      
Advertisment