राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना, BJP ने कसा तंज, कांग्रेस अध्यक्ष को कहा 'चाइनीज गांधी'
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। राहुल गांधी 31 अगस्त से चार -पांच दिनों के लिए धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं।
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। राहुल गांधी 31 अगस्त से चार -पांच दिनों के लिए धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं। भगवान शिव के भक्त राहुल गांधी ने कहा था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद वह कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे। राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनावों के दौरान अपने विमान में आई गड़बड़ी के दौरान कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का फैसला किया था। कांग्रेस अध्यक्ष की धार्मिक यात्रा पर बीजेपी ने निशाना साधा।
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल की धार्मिक यात्रा पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा, 'राहुल नेपाल के रास्ते कैलाश यात्रा के लिए चीन गए हैं। राहुल बताएं कि वह भारत के नागरिक के तौर पर क्यों चर्चा नहीं करते और चीनी प्रवक्ता की तरह क्यों बर्ताव कर रहे हैं। राहुल गांधी चाइनीज गांधी नहीं है। राहुल जी आप चीन में किन नेताओं से मिलेंगे, क्या-क्या चर्चा करने वाले हैं। उम्मीद है कांग्रेस इसपर जवाब देगी।'
पात्र ने आगे कहा, राहुल गांधी चीन को एडवर्टाइज ऐसे करते है जिसके इसके लिए उन्हें काम पर रखा गया हो। आप राहुल गांधी हैं, चाइनीज गांधी नहीं।
Rahul Gandhi has left for China via Nepal. Rahul ji has an obsession for China. Why is it that Mr. Gandhi always wants to get a Chinese view on everything but does not want to have an Indian perspective? Which politicians will he meet there? : Sambit Patra,BJP pic.twitter.com/8c2Un2QssC
— ANI (@ANI) August 31, 2018
कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, 'बीजेपी ऐसे मुद्दों को उठा रही है क्योंकि पार्टी के नेता निराश महसूस कर रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष भगवान शिव में आस्था के कारण यात्रा पर जा रहे हैं। बीजेपी की प्रतिक्रिया उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है।'
BJP's criticism of #RahulGandhi ji's #KailashMansarovarYatra is totally misplaced n inappropriate. Rahul ji is going on a pilgrimage n for worshiping #LordShiva, it is a holy journey, but BJP is playing politics.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 31, 2018
और पढ़ें: महाराष्ट्र पुलिस का बयान : नक्सल संपर्क का प्रमाण होने पर हुई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी
अप्रैल के महीने में दिल्ली के रामलीला मैदान में जनाक्रोश रैली में राहुल गांधी ने खुद को शिवभक्त बताया था। राहुल गांधी ने कहा था कि कर्नाटक जाने के दौरान उनका प्लेन हादसे का शिकार होते बाल-बाल बचा था। अचानक उनका विमान आठ हज़ार फ़ीट से नीचे आ गिरा था। राहुल ने कहा, 'मैं अदंर से हिल गया तब मुझे कैलाश मानसरोवर याद आया।
राहुल गांधी जिस घटना का जिक्र कर रहे थे वह तब हुई थी जब वह दिल्ली से कर्नाटक जा रहे थे। राहुल गांधी के फाल्कन 2000 विमान में उड़ान के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। विमान ने दिल्ली से हुबली के लिए उड़ान भरी थी, और विमान में राहुल के साथ चार अन्य लोग भी सवार थे। हुबली राज्य की राजधानी बेंगलुरू से 400 किमी उत्तर पश्चिम में है। राहुल गांधी 12 मई को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर हुबली पहुंचे थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी