राहुल गांधी ब्रिटेन और जर्मनी के 4 दिवसीय यात्रा पर रवाना, ये है पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा में राहुल गांधी की प्रवासी भारतीय लोगों से संवाद करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की संभावना है।

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
राहुल गांधी ब्रिटेन और जर्मनी के 4 दिवसीय यात्रा पर रवाना, ये है पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा में राहुल गांधी की प्रवासी भारतीय लोगों से संवाद करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की संभावना है।

Advertisment

सूत्रों के मुताबिक अपने चार दिन की यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष प्रवासी भारतीयों से संपर्क कायम करने के कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इस यात्रा में उनके जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से भी मिलने की संभावना है।

और पढ़ें : पाकिस्तान जाकर बुरे फंसे नवजोत सिंह सिद्धू, बिहार के बाद कानपुर में हुआ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

यात्रा के दौरान राहुल गांधी जर्मनी में हैम्बर्ग और बर्लिन में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो ब्रिटेन जाएंगे जहां वो कुछ स्थानीय भारतीय मूल के सांसदों के सहयोग से 'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में राहुल गांधी कैलिफोर्निया में 'इंडिया ऐट 70' विषय पर बर्कले के छात्रों को संबोधित किया था। उन्होंने बहरीन में भी प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया है जहां उन्हें वहां के शाह ने आमंत्रित किया था।

और पढ़ें : पीएम मोदी के फिटनेस वीडियो पर नहीं खर्च हुआ एक भी रुपया : PMO

Source : News Nation Bureau

rahul gandhi Germany britain congress president rahul gandhi
      
Advertisment