कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य कल जॉइंन करेंगी भाजपा

कांग्रेस के इलेक्शन कैम्पेन लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कि पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ( Congress poster girl Priyanka Maurya ) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आज भाजपा दफ्तर पहुँचीं. प्रियंका का कहना है कि वो कल भाजपा जॉइन करेंगी.

author-image
Mohit Sharma
एडिट
New Update
Congress Poster Girl

Congress Poster Girl( Photo Credit : File Pic)

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों ( Assembly Election 20222 ) में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक का दौर जा रही है. राजनीतिक दलों ने जहां चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं नेता चुनावी गुणा​ गणित के हिसाब से पाला बदलने में लगे हैं. इस बीच कांग्रेस के इलेक्शन कैम्पेन लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कि पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ( Congress poster girl Priyanka Maurya ) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आज भाजपा दफ्तर पहुँचीं. प्रियंका का कहना है कि वो कल भाजपा जॉइन करेंगी. वहीं,  जनरल स्व. विपिन रावत के भाई रिटायर्ड कर्नल विजय रावत भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने आज यानी बुधवार सुबह उत्तरखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की.

Advertisment

आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका मौर्य - यूपी चुनाव के लिए पार्टी के अभियान 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल ने आरोप लगाया था कि उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए टिकट से वंचित कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था. उन्होंने दावा किया कि टिकट उन्हें देने के बजाय एक महीने पहले पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को दिया गया।

मौर्य ने यह भी कहा था कि "मैंने सभी औपचारिकताएं पूरी कीं लेकिन टिकट पूर्व नियोजित था और एक महीने पहले आए व्यक्ति को दिया गया। मैं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यह संदेश देना चाहती हूं कि इस तरह की चीजें जमीन पर हो रही हैं।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने उनसे टिकट के बदले में पैसे मांगे, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था।

Source : News Nation Bureau

Congress Poster Girl
      
Advertisment