नोटबंदी पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रियंका गांधी को मोर्चे पर ला सकती है कांग्रेस

नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।

नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
नोटबंदी पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रियंका गांधी को मोर्चे पर ला सकती है कांग्रेस

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisment

नोटबंदी के खिलाफ केंद्र सरकार को घेरने की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने जो कमेटी बनाई है उसमें प्रियंका गांधी को भी शामिल किया है। हालांकि प्रियंका गांधी को कमेटी में शामिल किए जाने का बचाव करते हुए कुछ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वो अनौपचारिक रूप से इस कमेटी की मीटिंग में शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया फिर विवादों में, किसी और से जूते का फीता बंधाने का वीडियो आया सामने

प्रियंका गांधी यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुई थी। प्रियंका गांधी की पार्टी में बढ़ती सक्रियता से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही कांग्रेस में किसी बड़े पद पर औपचारिक रूप से शामिल हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर बीजेपी में हुई शामिल

प्रियंका गांधी पहले भी लोकसभा चुनाव में अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार करती रहीं हैं।

नोटबंदी को लेकर सरकार के खिलाफ कैसे सख्त रुख अपनाया जाए इसी पर मंथन करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 27 दिसंबर को पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई है जिसमें प्रियंका गांधी के शामिल होने की भी संभावना है।

Source : News Nation Bureau

narendwer modi Modi Gov congress Noteban demonetisation Notebandi
Advertisment