पूर्वोत्तर में मिली हार पर राहुल गांधी ने कहा, पार्टी को मजबूत कर जीतेंगे जनता का भरोसा

पूर्वोत्तर राज्यों में हाल ही में हुए चुनावों में सरकार बनाने में कांग्रेस पार्टी के नाकाम रहने पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी जनता का निर्णय स्वीकार करती है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
पूर्वोत्तर में मिली हार पर राहुल गांधी ने कहा, पार्टी को मजबूत कर जीतेंगे जनता का भरोसा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल)

पूर्वोत्तर राज्यों में हाल ही में हुए चुनावों में सरकार बनाने में कांग्रेस पार्टी के नाकाम रहने पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी जनता का निर्णय स्वीकार करती है।

Advertisment

राहुल ने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में कहा कि वह पूरे क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा लोगों का खोया हुआ विश्वास वह फिर से हासिल करेंगे।

इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

राहुल ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय की जनता के फैसले का सम्मान करती है। हम प्रतिबद्ध हैं अपनी पार्टी और और भी मजबूत करने के लिए ताकि हम खोया हुआ विश्वास फिर से हासिल कर सकें। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद देता हूं।'

और पढ़ें: मेघालय CM का खड़गे पर पलटवार, कहा- चौंके नहीं, लोकतंत्र में बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मिलता है मौक़ा

बता दें कि मेघालय में सबसे ज्यादा सीट पर जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस पार्टी राज्य में सरकार बनाने में नाकाम रही है। वहीं नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेतृत्व वाली गठबंधन को 34 सीट मिली हैं और कोनराड संगमा के नेतृत्व में पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

वहीं त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व वाली गठबंधन ने जीत दर्ज कर सरकार बनाने का दावा किया है।

नानी से मिलने के बाद लौटे राहुल

राहुल गांधी इटली में अपनी नानी से मिलने गए थे जिसके बाद पार्टी सोर्स ने बताया कि वह वापस लौट आए हैं। इसी बीच उन्होंने ट्वीट करके चुनाव में मिली हार पर चुप्पी तोड़ी है।

और पढ़ें: INX मीडिया केस में इंद्राणी मुखर्जी की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढाई गई

Source : News Nation Bureau

mandate of people rahul gandhi congress Conrad Sangma Meghalaya nagaland Congress Party Tripura NPP
      
Advertisment