जयंत सिन्हा के लेख पर हमलावर कांग्रेस, चिदंबरम ने पूछा- फिर क्यों गिरी GDP ?

जयंत सिन्हा के टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे लेख के बाद कांग्रेस ने हमलावर रवैया अपना लिया है। कांग्रेस के नेता पी चिंदबरम ने आर्थिक नीति पर उनकी सफाई पर पूछा है फिर क्यों गिरी विकास दर?

जयंत सिन्हा के टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे लेख के बाद कांग्रेस ने हमलावर रवैया अपना लिया है। कांग्रेस के नेता पी चिंदबरम ने आर्थिक नीति पर उनकी सफाई पर पूछा है फिर क्यों गिरी विकास दर?

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
जयंत सिन्हा के लेख पर हमलावर कांग्रेस,  चिदंबरम ने पूछा- फिर क्यों गिरी GDP ?

जयंत सिन्हा से चिदंबरम के तल्ख सवाल- फिर क्यों गिरी GDP ?

जयंत सिन्हा के टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे लेख के बाद कांग्रेस नेता पी चिंदबरम ने आर्थिक नीति पर उनकी सफाई की तुलना पीआईबी प्रेस रीलिज से की है।

Advertisment

पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, 'ToI (टाइम्स ऑफ इंडिया) में जयंत सिन्हा का लेख ऐसा लगता है जैसे पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) की प्रेस रीलिज़ है। उन्हें पता होना चाहिए कि प्रशासनिक परिवर्तन संरचनात्मक सुधार नहीं होते।'

इसके बाद पी चिदंबरम ने इसके बाद कई ट्वीट लगातार कर पूछा कि आर्थिक विकास में गिरावट के क्या कारण है।

उन्होंने पूछा है, 'अगर जयंत सिन्हा सही है तो 5 तिमाहियों में जीडीपी के गिरने का क्या कारण है।'

चिंदबरम ने लिखा है, 'अगर जयंत सिन्हा सही है तो निजी निवेश में बढ़ोतरी, इंडस्ट्री की क्रेडिट ग्रोथ में कमी के क्या कारण है।'

इसके अलावा उन्होंने पूछा है कि अगर जयंत सिन्हा सही है तो बिजली प्लांट लोड फैक्टर के 50-60 फीसदी होने के बावजूद बिजली की मांग क्यों कम है?

गुरुवार को सुबह केंद्र की बीजेपी सरकार में उड्डयन राज्य मंत्री और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने टाइम्स ऑफ इंडिया में ब्लॉग लिख कर यशवंत सिन्हा के उस लेख का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा था, 'अब बोलना होगा।'

यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा की सफाई- 'न्यू इंडिया, न्यू इकोनॉमी'

इस लेख में जयंत सिन्हा ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर हो रहे हमले का जवाब देते हुए इन नीतियों की उपलब्धियां बताई थी।

यह भी पढ़ें: B'daySpl: मधुबाला से लेकर माधुरी दीक्षित की आवाज बनीं सुर कोकिला लता मंगेशकर के सभी हैं कायल

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

Source : News Nation Bureau

congress Indian economy BJP p. chidambaram Jayant Sinha
      
Advertisment