केरलः कांग्रेस विधायक विसेंट 51 वर्षीय महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार

विधायक पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला के साथ रेप किया और उसे कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाया।

विधायक पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला के साथ रेप किया और उसे कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाया।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
केरलः कांग्रेस विधायक विसेंट 51 वर्षीय महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार

केरल पुलिस ने शनिवार कोवलम के कांग्रेस विधायक एम. विंसेंट को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने 51 साल की एक महिला के साथ रेप किया और उसे कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाया।

Advertisment

विधायक पर महिला का पीछा करने का भी आरोप है। विंसेंट की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। बुधवार को एक महिला ने विधायक पर आरोप लगया था कि उन्होंने उसके साथ रेप किया है।

गुरुवार को महिला के बयान के बाद विधायक पर IPC सेक्शन 376 और 365(d) के तहत मामला दर्ज किया गया था। महिला ने बुधवार को ही नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी।

पुलिस ने महिला के पति के बयान के आधार पर विधायक के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने और मौखिक प्रताड़ना देने का केस दर्ज किया है। विधायक का नाम सामने आने के बाद कोल्लम की पुलिस कमिश्नर अजीता बेगम को जांच सौंपी गई है। बेगम ने अस्पताल जाकर महिला का बयान भी लिया था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

congress MLA m vincent rape kerala
Advertisment