कर्नाटक के विधायक एएन राजन्ना ने कहा, कांग्रेस है 'चोरों की पार्टी'

एएन राजन्ना ने कहा कांग्रेस चोरों की पार्टी है। कांग्रेस में ईमानदारी का सम्मान नहीं किया जाता है। यहां काम की इज्जत नहीं होती है।

एएन राजन्ना ने कहा कांग्रेस चोरों की पार्टी है। कांग्रेस में ईमानदारी का सम्मान नहीं किया जाता है। यहां काम की इज्जत नहीं होती है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
कर्नाटक के विधायक एएन राजन्ना ने कहा, कांग्रेस है 'चोरों की पार्टी'

कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक एएन राजन्ना (फोटो- ANI)

विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक कांग्रेस के अंदर जारी विवाद सतह पर दिखने लगी है। राज्य में कांग्रेस के विधायक एएन राजन्ना ने अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisment

एएन राजन्ना ने कहा, 'कांग्रेस चोरों की पार्टी है। कांग्रेस में ईमानदारी का सम्मान नहीं किया जाता है। यहां काम की इज्जत नहीं होती है। पार्टी में ईमानदारी और निष्ठा की कोई जगह नहीं है।'

एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा, 'मैंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की। केवल मैंने ही नहीं बल्कि और बहुत लोगों ने पार्टी के लिए काम किया लेकिन उन्हें इज्जत नहीं मिली।'

इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राणे ने गुरुवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। राणे पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के बड़े नेताओं से नाराज चल रहे थे।

इसे भी पढ़ेंः नाराज वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राणे ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

आशंका जताई जा रही है कि राणे बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। माना जाता है कि हाल के दिनों में कांग्रेस पार्टी के आलाकमान राणे को नजर अंदाज कर रहे थे और उनकी जगह संजय निरुपम को वरीयता दी जा रही थी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

kn rajanna Congress MLA
Advertisment