logo-image

MP में कांग्रेस MLA पटवारी आलू की बोरी कंधे पर लादकर पहुंचे विधानसभा, किसानों को सही कीमत नहीं मिलने से थे नाराज

मध्य प्रदेश में किसानों का आलू की सही कीमत नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया।

Updated on: 03 Mar 2017, 03:14 PM

नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश में किसानों का आलू की सही कीमत नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया।

जीतू शुक्रवार को कुछ किसानों के साथ आलू से भरी बोरियां कंधों पर रखकर विधानसभा पहुंचे। पटवारी ने आलू को विधानसभा के बाहरी दरवाजे की सड़कों पर बिखेर कर अपना रोष जताया।

कांग्रेस विधायक पटवारी ने पत्रकारों से कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खेती को फायदे का धंधा बनाने की बात करते हैं। लेकिन किसानों को अपनी फसलों के सही दाम नहीं मिलते। पहले भी किसानों को फसलों के दाम नहीं मिले और उन्हें सड़कों पर फेंकना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- बीजेपी शासित राज्य में 60% से ज्यादा किसानों को फसल बीमा का फायदा, लेकिन यूपी में सिर्फ 14 फीसदी को ही

ये भी पढ़ें: केरल में RSS दफ्तर पर हमले के बाद, 2 सीपीएम यूथ विंग के कार्यकर्ताओं से मारपीट

उन्होंने कहा कि किसानों को आलू के सही दाम नहीं मिल रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस विधायक रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में साइकिल पर गैस सिलेंडर रखकर विधानसभा पहुंचे थे।

IANS इनपुट के साथ