हिमाचल प्रदेशः पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे होंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी महासचिव अंबिका सोनी की जगह शनिवार को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
हिमाचल प्रदेशः पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे होंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी महासचिव अंबिका सोनी की जगह शनिवार को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी सांसद रंजीत रंजन को राज्य का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Advertisment

पार्टी ने यह नियुक्ति तब की है, जब सोनी ने स्वास्थ्य कारणों से पार्टी हाईकमान से अनुरोध किया कि उन्हें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के महासचिव प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाए।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) की तरफ से जारी एक बयान में कहा है, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी के मामलों को देखने के लिए अंबिका सोनी और राजा राम पाल की जगह एक नई टीम गठित की है। नई टीम में सुशील कुमार शिंदे और रंजीत रंजन शामिल हैं।'

हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने कहा कि सोनी जम्मू एवं कश्मीर की प्रभारी बनी रहेंगी।

और पढ़ेंः राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार, महागठबंधन के भविष्य पर हुई बात: सूत्र

Source : News Nation Bureau

Himachal Pradesh General Secretary Former Union Minister Sushil Kumar Shinde
      
Advertisment