कांग्रेस नेता संजय निरुपम में ने दिया विवादित बयान, कहा- सर्जिकल स्ट्राइक और मोदी सरकार दोनों फर्जी

संजय ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक ही नहीं बल्कि पूरी मोदी सरकार ही फर्जी है।

संजय ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक ही नहीं बल्कि पूरी मोदी सरकार ही फर्जी है।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
कांग्रेस नेता संजय निरुपम में ने दिया विवादित बयान, कहा- सर्जिकल स्ट्राइक और मोदी सरकार दोनों फर्जी

कांग्रेस नेता संजय निरूपम (फोटो-ANI)

सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। संजय ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक ही नहीं बल्कि पूरी मोदी सरकार ही फर्जी है।

Advertisment

निरुपम ने कहा, 'न केवल सर्जिकल स्ट्राइक बल्कि पूरी मोदी सरकार ही फर्जी है।' साथ ही जोड़ा कि कि मुंबई आकर पीएम ने 1975 की इमरजेंसी को तो याद कर लिया, लेकिन 2018 में जैसे हालात हैं उस पर उन्होंने कोई बात नहीं की।

संजय निरुपम ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'वो नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर बात नहीं करते है बीजेपी शासन में में सैनिक और किसान जान गंवा रहे हैं। युवाओं और छात्रों को रोजगार और छात्रवृत्ति नहीं मिल रहा है लेकिन वो कभी इस पर बात नहीं करते हैं।'

बता दें कि इससे  संजय निरुपम 2016 में सर्जिकल  स्ट्राइक को फर्जीं बताते हुए विवादों में घिर गए थे। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर बीजेपी ने जमकल बवाल मचाया था।

और पढ़ें: सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह नहीं, मगर प्रोपेगेंडा फैलाने से बाज आए सरकार: अरुण शौरी

Source : News Nation Bureau

PM modi BJP congress mumbai surgical strike sanjya nirupam
Advertisment