/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/30/38-sanjay.jpg)
कांग्रेस नेता संजय निरूपम (फोटो ANI)
मुंबई के मलाड़ इलाके में फोरीवालों और महाराष्ट्र निर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता और फेरीवालों के बीच हुई भिड़ंत के बाद रविवार को पुलिस ने कांग्रेस नेता संजय निरूपम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
निरूपम पर बिना इजाजत सभा करने और हॉकर्स को भड़काने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
संजय निरूपम में रविवार देर शाम एफआईआर दर्ज होने के बाद कहा, 'बीजेपी ने मुझ पर इसलिए एफआईआर करवाई है क्योंकि मैं उनके हॉकर्स के लिए एकजुटता दिखाने गया था।'
MNS goons active since past few days.No FIR registered against them: Sanjay Nirupam on FIR against him for addressing hawkers without permit pic.twitter.com/B9qedmixby
— ANI (@ANI) October 29, 2017
और पढ़ें: मनसे पर उलटा पड़ा दांव, फेरीवालों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, संजय निरुपम के खिलाफ एफआईआर दर्ज
इतना ही नहीं एफआईआर दर्ज होने से आहत हुए निरूपम ने मनसे के कार्यकर्ताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'मनसे के गुंडे कुछ दिनों से यहां उत्पात मचा रहे हैं, उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई।'
बता दें कि शनिवार को मनसे कार्यकर्ताओं की फेरीवालों ने जमकर पिटाई कर दी थी। इस मामले में मनसे के कुछ कार्यकर्ता घायल भी हो गए थे।
और पढ़ें: महाराष्ट्र में मनसे की गुंडागर्दी, राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने गैर मराठियों को दौड़ाकर पीटा
यह बवाल संजय निरूपम के एक बयान के बाद भड़का था। उन्होंने फेरीवालों को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर खुद को बचाने के लिए कानून हाथ में लेना पड़े तो लो लेकिन गुंडों से मार मत खाओ। इस बयान के बाद ही मनसे कार्यकर्ताओं की फेरवीलों ने जमकर पिटाई कर दी थी।
Source : News Nation Bureau