कांग्रेस ने ‘वंदे भारत’ उड़ान का अधिक किराया वसूलने का लगाया आरोप, कहा- सख्त कार्रवाई हो
कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने एअर इंडिया पर वंदे भारत मिशन के तहत संचालित उड़ानों के लिए अधिक किराया वसूलने और कदाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
नई दिल्ली:
कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने एअर इंडिया पर वंदे भारत मिशन के तहत संचालित उड़ानों के लिए अधिक किराया वसूलने और कदाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी को लिखे पत्र में औजला ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री इस मामले में दखल दें.
उन्होंने कहा, ‘‘वंदे भारत मिशन के तहत उड़ानों का संचालन विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए शुरू किया गया था, लेकिन यह एयरलाइन के लिए पैसे बनाने का माध्यम बन गईं. इस तरह का कदाचार संगठन के भीतर की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकता.’’ कांग्रेस सांसद ने आस्ट्रलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा में मौजूद पंजाब के कई यात्रियों की शिकायतों का हवाला भी दिया.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें