logo-image

सलमान खुर्शीद का भाजपा पर निशाना, कहा, विधानसभा में कांग्रेस देगी जवाब

सलमान खुर्शीद का भाजपा पर निशाना, कहा, विधानसभा में कांग्रेस देगी जवाब

Updated on: 18 Sep 2021, 10:20 PM

प्रयागराज:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दारागंज झुग्गी झोपड़ी के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। कहा कि, भाजपा देश के लिए समस्या बन चुकी है। अपने एक घंटे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से संवाद किया और कहा कि जनता भाजपा की चालों को समझ गई है और आने वाले 2022 के चुनाव में इसका जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार आमजन के मसले पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यही वजह है कि घोषणा पत्र बनने से पूर्व पार्टी के नेता प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पहुंचकर आमलोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं, ताकि उनकी समस्याओं को घोषणा पत्र में शामिल कर उनकी आवाज को कांग्रेस अपनी आवाज बना सके।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सेना की भूमि पर अस्थायी तौर पर रह रहे सागर पेशा के लोगों को उनकी परेशानियों के अंत का सपना दिखाया। कहा कि कांग्रेस की सरकार यूपी में 2022 के चुनाव में जीतकर आती है तो उनकी समस्याओं का हल निकाल लिया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है। कथनी और करनी में बड़ा अंतर हैं। उनका लक्ष्य लोगों को इस तरह बांटकर रखना है कि कोई कभी उनकी सियासत के आगे न बढ़ सके। उनका (कांग्रेस) यह कर्तव्य बनता है, जिम्मेदारी बनती है कि वे सब लोगों को जोड़ें। जब लोग जुड़ते हैं, जब एक घर में बैठकर सब साथ खाते हैं तो किसी को एक निवाला, किसी को दो निवाले और किसी को तीन निवाले। यह देखते हुए कि हर को कितनी भूख है और हर को कितनी आवश्यकता है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.