दिग्विजय के इलाके में भाजपा की सेंधमारी की तैयारी
दिग्विजय के इलाके में भाजपा की सेंधमारी की तैयारी
भोपाल:
मध्य प्रदेश में भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को घेरने की तैयारी तेज कर दी है और पार्टी अब उन्हें उनके ही इलाके राजगढ़ में चुनौती देने जा रही है। इसके लिए भाजपा ने रोड मैप बनाकर अमल भी कर दिया है।राज्य की सियासत में भाजपा के निशाने पर सबसे ज्यादा कोई है तो वह कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के निशाने पर हुआ करते थे मगर अब वे भाजपा के साथ हैं। कुल मिलाकर भाजपा अब दिग्विजय सिंह को ही घेरने में जुटने जा रही है।
दिग्विजय सिंह का नाता राजगढ़ और गुना से है। इस क्षेत्र से वे और उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह सांसद रह चुके हैं तो वर्तमान में छोटे भाई लक्ष्मण सिंह गुना के चाचैड़ा, पुत्र जयवर्धन सिंह राघौगढ़ और भतीजे प्रियव्रत सिंह राजगढ़ के खिलचीपुर से विधायक हैं। इसके अलावा राजगढ़ के ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस के रामचंद्र दांगी व राजगढ़ से बापू सिंह तंवर विधायक हैं, राजगढ़ की नरसिंहगढ़ से भाजपा के राज्यवर्धन सिंह, सारंगपुर से कुंवरजी कोठार विधायक हैं। वहीं आगर मालवा के सुसनेर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह हैं।
राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र पर भाजपा का कब्जा है, मगर यहां के आठ में से पांच कांग्रेस, दो भाजपा और एक स्थान से निर्दलीय विधायक है। कांग्रेस के पांच में से तीन विधायक तो दिग्विजय सिंह के परिवार से हैं। यही कारण है कि भाजपा ने इस इलाके में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की मुहिम तेज की है।
भाजपा ने यहां प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई और आगामी रणनीति पर मंथन किया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रहे। उन्होंने कहा, कांग्रेस घिसे-पिटे मोहरों पर दांव लगा रही है। दिग्विजय सिंह की आप बात करते हो। राजगढ़ में ही दिग्विजय सिंह अप्रासंगिक हो गए हैं। यह मैं नहीं कहता, न ही भाजपा कहती है। यह तो दिग्विजय सिंह खुद कहते हैं कि मैं जहां जाता हूं, वहां जनता वोट नहीं देती। अगर कांग्रेस ऐसे घिसे-पिटे मोहरों पर दांव लगा रही है, तो अच्छा है। भाजपा हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है।
शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन ही हमारी ताकत है। हम सभी प्रदेश पदाधिकारी समूचे प्रदेश में भाजपा के चेहरे के रूप में काम करते हैं। इसलिए हमारी भूमिका संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी के विचारों को आमजन तक पहुंचाने की भी होनी चाहिए। हमारे कार्य व्यवहार में भी इसकी झलक दिखनी चाहिए।
भाजपा पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने तंज कसते हुए कहा, भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी निराशा है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अब कोई पूछ परख नहीं रह गई है, जन आशीर्वाद यात्रा भी पूरी तरह असफल हुई इसलिए भाजपा के नेता जिलों में जाकर कार्यक्रम करने की तैयारी कर रहे हैं। राजगढ़ भी प्रपंच करेंगे, झूठ बोलेंगे कार्यकर्ताओं को लालच देंगे लेकिन भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता भी भाजपा का साथ छोड़ चुका है। भाजपा का जनता भी साथ छोड़ चुकी है। भाजपा में केवल सौदेबाज और डीलिंग करने वाले लोगों के लिए जगह बची है, इसलिए राजगढ़ की जनता भाजपा को अच्छे से पहचानती है किसी तरह का झूठ प्रपंच नहीं चलने वाला है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह